
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय समता सैनिक दल के तत्वाधान में एक विशाल धम्म मैत्री रथ यात्रा का आयोजन किया गया जो देव नंदिनी अस्पताल हापुड़ से प्रारंभ होकर हापुड़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और देवनंदिनी अस्पताल हापुड़ पर ही यात्रा का समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर श्याम कुमार सर्जन चेयरमैन देवनंदिनी हॉस्पिटल रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर हरिओम, नीलम सिंह, डॉक्टर नरेंद्र केन, डॉ योगेंद्र, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। पंचशील की झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट महेंद्र सिंह, सिद्धांकुर प्रेमी जिला अध्यक्ष समता सैनिक दल हापुड़, संजीव, सतपाल, अंशु, कमल, मुकेश गौतम, अंजली कुमारी, प्रतिभा गौतम, कुसुम लता, अर्चना सिंह, रेखा सिंह आदि उपस्थित रहे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52





















