👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार की दोपहर तक 4 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हंै। जनपद में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों का विवरण इस प्रकार है। मौहल्ला छिद्दापुरी पिलखुवा देहात में एक,बीचपट्टी पिलखुवा एक, अर्जुन नगर हापुड़ में एक तथा पक्काबाग हापुड़ में एक कोरोना मरीज मिला है। कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है और प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।























