हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के रघुवीर गंज में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया। तत्पश्चात तिरंगे के सामने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा ली। उपस्थित लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में अपने हस्ताक्षर करके संगठन के जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम भेजे।
जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन 13 नवंबर, छोटी दीपावली के अवसर पर अपराह्न 12 बजे एक साथ देशभर के 3000 स्थानों प्रतिज्ञा दिवस का आयोजन किया जिसमें 3 लाख कार्यकर्ता जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग हेतु प्रतिज्ञा लेकर अपने हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री, भारत सरकार के पास भेज रहे हैं।
संगठन के महिला विंग की जिला संयोजक ज्योति सक्सेना ने बताया कि इस अभियान को 125 सांसदों और अनेक केन्द्रीय मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है। संगठन का प्रतिनिधिमंडल भारत के राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंप चुका है। प्रतिज्ञा कार्यक्रम में योगिता गोयल, सरोज गोयल ,अनुपम गुप्ता, स्नेह लता अग्रवाल, प्रिया शर्मा, जसप्रीत कौर, संतोष शर्मा आदि बहनें उपस्थित थी।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958

























