
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे। सोमवार को 2000 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। वहीं मंगलवार को भी बड़ी संख्या में मरीज अपना उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचे मरीजों में से अधिकांश बुखार, गले में खराश, जुकाम आदि बीमारियों से ग्रसित है जिन्हें चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर कपिल गौतम ने बताया कि सोमवार को 1000 नए मरीज और 1200 पुराने मरीजों ने परामर्श लिया।
अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर अशरफ अली ने बताया कि इन दिनों मरीजों में वायरल, नजला, जुकाम के ज्यादा मरीज है। उन्होंने कहा कि ठंडी चीजों का सेवन न करें और इस मौसम में बचाव रखें, लापरवाही ना करें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















