
मेरठ पुलिस पर दिग्विजय सिंह भाटी पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा गुर्जर समाज ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): मेरठ पुलिस पर किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित बर्बरता और मारपीट का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जनपद हापुड़ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिग्विजय सिंह भाटी को न्याय दो और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे भी लगाए। बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग एकत्र हुए और दिग्विजय सिंह भाटी तथा मोहित जाटव के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जनपद हापुड़ के बैनर तले एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को सोपा।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मेरठ में दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव को बुलाया गया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें बदमाशों की तरह पीटा और थर्ड डिग्री दी। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की कि मेरठ के एसएसपी के तबादले से काम नहीं चलेगा बल्कि एसएसपी को निलंबित किया जाए। साथ ही उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान अपनी मांग के समर्थन में उन्होंने एक ज्ञापन दिया। इस दौरान पवन हुड, राजेंद्र गुर्जर, आदेश, अनिल, जितेंद्र, सुखपाल, महेश कुमार, कटार सिंह, विजय प्रधान, राजवीर सिंह भाटी, जितेंद्र नागर आदि उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















