👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रक्तदान को महादान माना जाता है… कुछ इसी रास्ते पर चल रहे हैं जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी 38 वर्षीय युद्धवीर सिंह जिन्होंने अभी तक अपनी जिंदगी में 41 बार रक्तदान किया है. दरअसल रसूलपुर में सोमवार को एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गाँव के ही रहने वाले युद्धवीर सिंह पुत्र महावीर सिंह भी पहुंचे. युद्धवीर सिंह ने अभी तक 41 बार रक्तदान किया है. 2006 में उन्होंने इसकी शुरुआत की जिसके बाद हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, इलाहाबाद आदि शहरों में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ब्लड डोनेट किया. युद्धवीर के इस कदम को सराहा जा रहा है.


























