👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-334 स्थित मिनी लैंड स्कूल के सामने 17 मार्च को हुए एक एक्सीडेंट में घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घायल व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिवार में शोक व्याप्त है।

आपको बता दें कि 17 मार्च की सुबह जनपद के एनएच-334 स्थित मिनी लैंड स्कूल के सामने अनियंत्रित एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























