हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जी.एस. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पिलखुवा हापुड़ में सोमवार को जी.एस. इन्टर कॉलेज टूर्नामेंट का शुभारंभ संस्था के चेयरमेन गंगा शरण शर्मा, वाइस चेयरमैन शशी शर्मा, सेकरेटरी डॉ अंकित शर्मा, डॉ नेहा गोयल, एम.डी. डॉ. रूपाली शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। चेयरमैन गंगा शरण शर्मा ने स्थल पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका होंसला अफजाई किया। स्पोर्ट कमेटी के मुख्य डॉ कुलदिप गोगिया ने बताया कि यह टूर्नामेंट विभिन्न प्रकार के खेलो का समायोजित समूह है जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीवॉल, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, चैस, कैरम एवं कबड्डी का आयोजन किया जायेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीम केा मेडल देकर सम्मान्नित भी किया जायेगा।

उन्होने आगे बताया कि शारीरिक शिक्षा संपूर्ण शिक्षा प्रणाली का एक अभिन्न अंग है। यह शिक्षा के अंतिम उद्देश्य यानी समग्र विकास की प्राप्ति में मदद करता है। स्पोटर्स कमेटी के सेकरेटरी डॉ फेजल गिलानी ने बताया कि खेल-कूद विद्यार्थी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग जीएस मेडिकल कॉलेज के सबसे प्रभावशाली विभागों में से एक है। सम्पूर्ण सत्र के दौरान ‘‘सभी के लिए खेल’’ को घ्यान में रखते हुए हमने सम्पूर्ण एनसीआर क्षेत्र के छात्रों के लिए इंटर कॉलेज खेल टूर्नामेंट का आयोजन किया है, यह सबसे बड़े सह-पाठयचर्या गतिविधि कार्यक्रमों में से एक है जो सभी मेडिकल छात्रों को व्यापक अवसर प्रदान करता है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को शारीरिक क्षमता का परीक्षण करने में सक्षम बनाएगा। टूर्नामेंट का प्रथम खेल क्रिकेट जबरदस्त जोश के साथ जीएस मेडिकल कॉलेज पिलखुआ एवं बी.बाई.डी.एस. आयुर्वेद कॉलेज खुर्जा के बीच प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में संस्था के मेडिकल सुप्रिंटेडेन्ट डॉ सुरेन्द्र कुमार, डीन डॉ प्रदीप गर्ग, उपनिदेश मनोज शिसोदिया व मुकुल शर्मा भी उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























