हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में रविवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. परिजनों ने युवक के दो दोस्तों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक के भाई सुभाष चंद्र ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
आपको बता दें कि मृतक के दो दोस्त गांव बनखंडा निवासी रविवार को उसके घर पहुंचे. सुभाष चंद्र पुत्र दयाचंद ने आरोप लगाया है कि दोनों सोनू को अपने साथ ले गए और जहरीला पदार्थ पिला दिया. जब सोनू घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने लगे और गांव के बाहर सड़क किनारे सोनू नशे की हालत में मिला जिसके बाद वे उसे घर ले आए. सोमवार को सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए लेकिन सोनू ने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं परिजनों ने दोनों दोस्तों पर जहरीला पदार्थ देकर सोनू की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.























