हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेतों से आवारा पशुओं को भगाने गए युवक की विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे युवक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिन्द्वान का रहने वाला आसिफ सोमवार की शाम को खेतों पर आवारा पशुओं को खेतों से भगाने के लिए गया था। जैसे ही वह खेतों पर पहुंचा तो उसे विद्युत लाइन का तार दिखाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गया जिससे आसिफ की मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























