👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की पैनी नजर के कारण एक युवक की जान बच गई। यह युवक गांव बदरखा फ्लाईओवर की रेलिंग पर आत्महत्या के इरादे से खड़ा था।
पुलिस के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर पुलिस गश्त पर थी कि पुलिस की नजर गांब बदरखा के फ्लाई ओवर की रेलिंग पर आत्महत्या के इरादे से खड़े एक युवक पर पड़ी। पुलिस ने मिन्नतें कर युवक को रेलिंग से उतारा और परिवारजनों को सौंप दिया। यह युवक परिवारजनों की डाट से क्षुब्ध होकर रेलिंग पर पहुंचा था।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























