
👁 36 views Views
जनपद की युवती एसआई पद पर चयनित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा के रहनी वाली युवती ने कड़ी मेहनत के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की और उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हो गई। जब वह गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
वंदना ने उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई पद की परीक्षा उत्तीर्ण की। एसआई के पद पर चयनित होने पर वंदना सिसोदिया का गांव पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया। वंदना सिसोदिया ने सामान्य वर्ग में 1476वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में कांस्टेबल के पद पर बरेली में तैनात हैं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























