
👁 4 views Views
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में येलो-डे का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को येलो डे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों सहित अनकी माताओं ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सभी बच्चे और माता पीले रंग की वेशभूषा में आए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मदर-चाइल्ड फैंसी ड्रेस रैंप वॉक रहा। इसमें माताओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों को सहज और मनोरंजक तरीके से पीले रंग की पहचान भी कराई गई। विद्यालय प्रबंधक वैभव गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाली सभी माताओं का आभार व्यक्त किया।























