
दल-दल में फंसे हिरन की नौजवानों ने जान बचाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव होशियारपुर गढ़ी में गुरुवार की सुबह एक झोहड़ की दल-दल में फंसे हिरन के बच्चे को ग्रामीणों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला और उसके इलाज की व्यवस्था की।
हुआ यह था कि एक हिन का 10-12 कुत्ते पीछा कर रहे थे। आगे-आगे हिरन और पीछे-पीछे कुते दौड़ रहे थे। हिरन दौड़ते-दौड़ते एक जोहड़ में जा फंसा। जोहड़ दल-दल और कीचड़ से भरा था। जोहड़ में हिरन को फंसा देखकर राहगीरों ने शोर मचा दिया और मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई।
जोहड़ ती दल-दल में फंसे हिरन की पीड़ा को कुछ नौजवान सहन नहीं कर सके औऱ वे अपनी जान की परवाह किए बिना जोहड़ में कूद गए। नौजवानों ने रेस्क्यू अभियान चला कर हिरन को दल-दल से बाहर निकाला और इलाज की व्यवस्था की।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















