
👁 7 views Views
हापुड़ः अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर गोल चक्कर के पास मेरठ की तरफ से आ रही एक ओमनी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक को हल्की चोटे आना बताया गया है।
जानकारी के अनुसार एक ओमनी वैन मेरठ की ओर से होकर जहांगीराबाद जा रही थी, तभी कार अनियंत्रित हो गई जिसका कारण चालक को नींद की झपकी बताया है। बताया गया है कि चालक को मामूली चोटें आई है, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कार में दो युवक सवार थे। जिसके चलते चालक को हल्की चोट लगी है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






















