
सिंभावली: सड़क हादसे में बिहार निवासी कार सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के पास नए हाईवे पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर दिल्ली लौट रहा था। पुलिस ने मृतक की पहचान 45 वर्षीय बृज किशोर निवासी मोतीहारी बिहार के रूप में की है जो फिलहाल दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में रहता था और फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले वह अपने मित्र बुलंदशहर के रूखी भगवानपुर गांव निवासी रवि चौहान के घर उसकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। गुरुवार को वह घर से वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सिखेड़ा गांव के पास नए हाईवे पर उनकी गाड़ी वाहन से टकरा गई। बृज किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























