
दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा का विरेंद्र कुमार शिरीष ने किया शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों की टीम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वे हापुड़ विधानसभा प्रभारी विरेंद्र कुमार शिरीष ने रिबन काटकर दिव्यांगजनों को मिठाई खिलाकर तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















