
ट्यूबवेल पर पानी पीते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दादरी के जंगल में ट्यूबवेल पर पानी पीने गए एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब 48 वर्षीय प्रमोद खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच वह ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए पहुंचे। ट्यूबवेल पर पानी पीते समय अचानक उन्हें जोरदार झटका लगा। करंट लगने के कारण वह बेसुध होकर गिर पड़े जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां पर बांस के सहारे बिजली के तार लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रमोद कुमार की मौत होना बताया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



















