
काशीपुर हेमपुर डिपो से सेवानिवृत्त होकर बाबूगढ़ छावनी पहुंचे यादराम का हुआ भव्य स्वागत
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी वार्ड नंबर-7 निवासी यादराम के उत्तराखंड स्थित काशीपुर हेमपुर डिपो से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह नगर बाबूगढ़ छावनी पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
सेवानिवृत्ति के उपरांत बाबूगढ़ छावनी पहुंचे यादराम ने सबसे पहले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के लोगों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा एवं ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने यादराम के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा समाज और विभाग को दी गई सेवाओं की प्रशंसा की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इसके पश्चात यादराम को सम्मानपूर्वक जुलूस के रूप में उनके आवास तक ले जाया गया। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उनके घर पहुंचने पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने भी फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, खुशी और सम्मान का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने यादराम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















