
फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार रफीकनगर निवासी 37 वर्षीय शौकीन एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार रात ड्यूटी के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



















