
👁 141 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शोषित क्रांति दल की शिकायत का खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना पंकज चतुर्वेदीने संज्ञान लिया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनपुर धौलाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक तसनीम अली खान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा है कि यदि वह जवाब देने में असफल रहते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि विद्यालय में गंभीर अनियमितता बरती जा रही हैं। मिड डे मील में घोटाला किया जा रहा है। जर्जर भवन से दुर्घटना की आशंका है। साथ ही भेदभाव भी किया जा रहा है जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना ने मामले का संज्ञान लिया और मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक तसनीम अली खान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

























