
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को स्मार्ट मीटर के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिलाएं, पुरुष पिलखुवा के मुख्य मार्ग पर उतर आए और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान सभी ने कहा कि स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए। अन्यथा उनका प्रदर्शन आंदोलन का रुप ले लेगा।
स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है महिलाओं ने सोमवार को पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 एलीवेटिड रोड के नीचे सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























