
हापुड़ के 25 बहरे बच्चे अब सुन सकेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम (आरबीएसके) टीम द्वारा जनपद हापुड़ में चलाए गए एक अभिमान के तहत जनपद भर से 25 ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया है जो जन्मजात से ही बहरेपन से पीड़ित है अब उन्हें एक चिकित्सीय प्रणाली कांक्लियर इंप्लांट से इलाज करके बच्चों को इस योग्य बनाया जाएगा कि वे सामान्य बच्चों की तरह सुन सकेंगे।
सीएमओ हापुड़ डा. वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जिले में पांच साल तक के 25 बच्चे जन्मजात बहरेपन से ग्रस्त मिले हैं। विभाग उक्त सभी बच्चों का कॉक्लियर इंप्लांट करावेगा। जिसके बाद बच्चे सुन सकेंगे और सामान्य बच्चों की तरह हो जाएंगे। बच्चों का जल्द उपचार शुरू कराया जायेगा।
जन्मजात बहरेपन से ग्रस्त 25 बच्चों का इलाज होगा। यह इलाज काफी महंगा है। दूसरे जिलों के चड़े अस्पतालों में विभाग यच्चों का इलाज करायेगा। एक बच्चे के इलाज में आठ लाख रुपये खर्च होंगे। अम्युक्त जनपद हापुड़ में 25 ऐसे बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिंहित किया है जो जन्मजात बहरे हैं। जब इनके बहरेपन का पता चला तो परिजन दंग रह गए। अव कॉक्लियर इंप्लांट के बाद बच्चों के स्वस्थ होने पर परिजनों में खुशी को लहर दौड़ जायेगी।
बच्चो का निःशुल्क इलाज होगा हापुड़ जन्मजात बहरेपन से ग्रस्त बच्चों का प्राईवेट अस्पतालों में महंगा उपचार होता है। उक्त चिहित बच्चों का इलाज कराने में स्वास्थ्य विभाग धनराशि खर्च करेगा। बच्चों का निःशुल्क उपचार होगा।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

























