
ग्राम शौलाना में फायरिंग कर दहशत फैलाने पर दो दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना धौलाना के ग्राम शौलाना में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने चैकिंग के दौरान निधावली नहर पटरी से दो आरोपियो को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से बुलेट,तमंचा व पिस्टल बरामद की है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने ग्राम शौलाना में घटित फायरिंग की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल, एक अवैध तमंचा व एक बुलेट मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारजा के गांव रसूलपुर का अंकित शर्मा तथा पिलखुआ के गांव खैरपुर खैराबाद का तुलसी शर्मा है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























