हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश एवं वैश्य महिला सेवा समिति रजि0 के अग्रणी ग्रुप द्वारा हरियाली तीज का महोत्सव बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जिसमें सभी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर अनेकों प्रकार की रंगारंग प्रस्तुति दी।
साथ ही चटपटी चाट-पकौड़ी स्वादिष्ट व्यंजन एवं आकर्षक गिफ्ट का आनंद लिया।
संस्था के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल व सुशीला ने कहा कि ऐसे पारंपरिक त्योहार सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। अध्यक्ष अर्चना कंसल ने सभी को तीज की बधाई देते हुए महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए योग द्वारा विभिन्न बीमारियों के उपचार के विषय में बताया।
मंत्री पूनम गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि हास्य विनोद के ऐसे कार्यक्रम मस्तिष्क व शरीर को गति प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन नीरा अग्रवाल, राखी गर्ग, सीमा गर्ग, भवनीता अग्रवाल, अनीता गुप्ता ने किया।
तीज का ताज पारुल जिंदल प्रथम एवं गीतिका सिंघल रनर अप को कठिन चुनावी प्रक्रिया द्वारा पहनाया गया। तीज क्वीन- का जजमेंट श्रीयांशी अग्रवाल ने किया।
इस कार्यक्रम में नीरा, ममता, उमा, डाली, बेबी जिंदल, अमिता, शोभा, ममता अग्रवाल, रश्मि जिंदल, करुणा, पूनम गर्ग, नीरू, मंजू, दीपशिखा, रचना, पारुल, प्रीति, मनीषा, रेनू, रचना, मंजू गोयल, प्रमिला गर्ग, आयुषी, आरती गर्ग, अलका बंसल, दीपा महेश्वरी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






















