कांवड़ियों की सेवा में मुस्लिम भी आगे आए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):समाज सेवा के कार्य में देश का मुस्लिम समाज कभी पीछे नही रहा और यह कर दिखाया है हापुड के मुस्लिम समाज के लोगों ने।हापुड में मुस्लिम समाज के लोग भी कांवड़ियो की सेवा में दिखाई दिए।
हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए हापुड के मुस्लिम समाज के लोगों ने बुलंदशहर रोड एस बी आई बैंक के निकट संत सूरज मुनि वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित कावड़ सेवा शिविर पर आकर कांवडियों पर पुष्प बरसा कर स्वागत किया और फल आदि वितरित किया।यह कावड़ सेवा शिविर कैंप रविवार से प्रारंभ हुआ था और कैंप शुक्रवार तक रहेगा।इस अवसर पर मौलाना कारी इरशाद, छोटे खा, फैज अंसारी , बाबू अंसारी, हुसमुदीन सैफी, चंद , बाबू सियालिया, कबीर खान, ओरेंजिएब सैफी , इलियास अंसारी आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























