हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैश्य महिला सेवा समिति हापुड़ ने निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाकर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। निराश्रित बच्चे दीपावली गिफ्त पाकर खुश हो उठे और आंटी-आंटी कह कर बच्चों ने महिलाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
समिति की जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल, महामंत्री पूनम गर्ग, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, कल्पना मित्तल, गीतांजलि, जाहन्वी, साक्षी, अमिता गर्ग, भवनीता, गीतिका, नीरा आदि महिलाएं फल, मिठाई, पैंसिल, टाफी, कापी, बिस्कुट आदि लेकर गांव दौमी में निराश्रित बच्चों के बीच पहुंची और उन्हें दीपावली पर्व के उपहार वितरित किए, साथ ही खुशियां बांटी। महिलाओं ने गांव दौमी में मां काली देवी के दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























