👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर पर शुक्रवार को सिंभावली से हापुड़ आ रही स्कूटी सवार महिला असंतुलित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार एक महिला स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ आ रही थी। जैसे ही कुचेसर रोड चोपला फ्लाईओवर पर पहुंची तो उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान महिला घायल हो गई जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























