हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पनप रहे अवैध धंधों में महिलाओं की संलिप्तता पाई जा रही है, अब पिलखुवा पुलिस ने करीब दस लाख रुपए मूल्य के 1 कुंतल गांजा के धंधे में एक महिला सहित चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि ने पिलखुआ पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी की एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोक लिया। कार में सवार लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ लिया और कार से करीब एक कुंतल गांजा बरामद किया है।
आरोपियों में लिसाड़ी गेट मेरठ का अमन, मुजफ्फर नगर के गांव बुढाना का बंटी, पिलखुआ का नवाब तथा पिलखुवा के राजेंद्र सिंह तोमर की पत्नी अफरोज उर्फ शबनम है। अफरोज मादक पदार्थों के धंधे में पहले भी जेल जा चुकी है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भारी मात्रा में गांजा खरीद कर किसी स्थान पर छिपा देते हैं और फिर थोड़ा थोड़ा करके बेचते हैं। इस धंधे में उन्हें भारी मुनाफा होता है।






















