👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल हापुड़ के स्टाफ ने मंगलवार की सुबह आरपीएफ बैरिक हापुड़ में सफाई अभियान चलाया. आरपीएफ के जवानों ने सुबह ही मोर्चा संभाल लिया और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया. देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमें रेलवे सुरक्षा बल ने हापुड़ में स्थित आरपीएफ बैरिक में सफाई अभियान चलाया.
























