
हापुड जनपद की ग्राम पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत शनिवार को प्रत्येक विकास खंड में जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा लगाए गए पेंशन शिविर लगाकर आम जनमानस को निराश्रित पेंशन एवं अन्य सरकार द्वारा दी जा रही लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायत में निरंतर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















