
हापुड़ में एसपी का बड़ा एक्शन, गढ़ कोतवाली में सक्रिय दलालों की एंट्री पर रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कानून व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कप्तान कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सख्त रुख अपना लिया है। गढ़ कोतवाली समेत जिले के विभिन्न थानों में बिचौलियों और दलालों की बढ़ती दखलअंदाजी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, गढ़ कोतवाली और आसपास के इलाकों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के नाम पर अवैध वसूली और दलाली की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी हापुड़ ने स्पष्ट किया है कि पुलिस स्टेशन में आने वाले हर फरियादी की सुनवाई सीधे अधिकारियों द्वारा की जाएगी। थाने के चक्कर काटने वाले संदिग्ध तत्वों और बिचौलियों, दलालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति थाने में दलाली करता पाया गया या पुलिस के नाम पर किसी आम नागरिक से वसूली की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही, थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि बिचौलियों से दूरी बनाए रखें।
“जनपद में कानून व्यवस्था को पारदर्शी बनाना हमारी प्राथमिकता है। थानों में आने वाले फरियादियों की मदद सीधे पुलिस करेगी। किसी भी तरह के बिचौलिए या दलाल को थाना परिसर के आसपास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।”
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















