हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक बार फिर 102 एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजी है. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
102 एंबुलेंस को सूचना मिली कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव चांदनेर में अंतिमा पत्नी शिवकुमार को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद पायलट रवित ने देर किए बिना एंबुलेंस का स्टेरिंग गर्भवती महिला के आवास की ओर मोड़ दिया. जैसे ही जच्चा को लेकर एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई तो रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने पर ईएमटी संजीव कुमार तथा आशा वीना ने एंबुलेंस को साइड रोक कर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जिसके बाद अंतिमा ने पुत्र को न्म दिया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें 102 एंबुलेंस ने गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया है.
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 7217476408

























