👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव नयाबास में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 102 एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया. एंबुलेंस तुरंत गर्भवती महिला को लेने पहुंची जहां अतीय पत्नी शगीर अहमद को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई. इसी बीच तेज प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस कर्मियों और आशा की सूझबूझ से प्रसव कराया गया.
ईएमटी अरविंद कुमार, आशा शबनम की सूझबूझ से महिला ने बेटे को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060

























