
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की और थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद देहरादून के ऋषिकेश निवासी सचिन कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी आदिति गर्ग का विवाह 2024 में सिंभावली के मुख्य बाजार निवासी युवक के साथ हुआ था।
आरोपी है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्हें 21 मई को बेटी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली जिसके बाद परिजनों को साथ लेकर कुछ घंटे में सिंभावली पहुंच गए। उन्होंने ही अपनी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को उनकी बेटी की मौत हो गई। सचिन का आरोप है कि बेटी के पति ससुर और सास ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी बेटी की हत्या की है। ऐसे में मृतक महिला के परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























