
👁 39 views Views
सिंभावली में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कांता पत्नी रामकुमार, निवासी ग्राम नवादा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जीआरपी गढ़मुक्तेश्वर द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताते चले कि मृतका का गांव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसके भतीजे विशाल ने मृतका की पहचान की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















