
गौरव हत्याकांड: “हत्यारोपियों पर ईनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर हुई गौरव हत्या के मामले में लोगों में उबाल है।राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने अधिकारियों व हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से गौरव त्यागी की निर्मम हत्या में शामिल हत्यारों पर ईनाम की धनराशि पच्चीस हजार से बढ़ाकर पचास हजार रुपए करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा। बता दें कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला संयोजक चौधरी निखिल त्यागी व गाजियाबाद से त्यागी समाज के बिजेंद्र त्यागी मकनपुर, अजय त्यागी दिनकरपुर, हरिओम त्यागी सेंतली, मनोज त्यागी आदि लोगों ने ग्राम मौहम्मदपुर आज़मपुर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















