
हापुड़: मोदीनगर रोड पर सरकारी खर्च से बनी बेंच बदहाल हालत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर राहगीरों की सुविधा के लिए सरकारी धन से बनाई गई स्टील की बेंच और बैठने की व्यवस्था बदहाल हालत में पहुंच गई है। राहगीरों के बैठने के लिए पत्थर लगाकर बेहतर तरीके से प्लेटफॉर्म तैयार किया गया था और उसके ऊपर फाइबर की छतरी भी लगाई गई थी, ताकि लोगों को धूप और बारिश से राहत मिल सके लेकिन आज हालात यह हैं कि फाइबर की छतरी गायब हो चुकी है। वहीं बैठने की जगह के आसपास बड़ी-बड़ी घास-फूस और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में राहगीरों के लिए बनाई गई सुविधा खुद बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी धन खर्च कर सुविधाएं तो तैयार कर दी जाती हैं, लेकिन उनके रखरखाव और साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाने में जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
सवाल यह है कि सरकारी पैसे से बनाई गई इस सुविधा के रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? लोगों ने संबंधित विभाग से मौके की सफाई कराने, क्षतिग्रस्त फाइबर छतरी को दोबारा लगवाने और सार्वजनिक सुविधा का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















