
नाला खुदवाने के दौरान महिला का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में पिछले कुछ दिनों से नाले को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में गुरुवार को नाला खुदवाने के दौरान एक महिला ने विरोध किया और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की बात कही जिसके बाद महिला पुलिस ने सख्ती करते हुए महिला को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब पुलिस प्रशासन की टीम नाला खुदवाने के लिए गांव ददायरा पहुंची जहां एक महिला ने नाला खुदवाने का विरोध किया और जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसके बाद महिला पुलिस बल मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























