
महिला ने अपनी मां पर लगाया दो वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसकी मां और परिजनों पर दो वर्षीय मासूम के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की माता समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दिल्ली के एकता विहार आरके पुरम निवासी लताशा ने मेरठ रोड स्थित मोहल्ला मोती कॉलोनी निवासी अपनी मां ममता के खिलाफ शिकायत की है। लताशा ने बताया कि उसकी और उसकी बड़ी बहन की शादी दिल्ली निवासी शुभम और अक्ष के साथ हुई थी। बहन ने पुत्र तकस्य को जन्म दिया। कुछ दिन बाद बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पिता ने ससुराल के खिलाफ दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से लताशा ही अपने 22 माह के भांजे तकस्य का पालन पोषण कर रही। आरोप है कि 2 जुलाई को मां बबीता के कहने पर वह अपने भांजे के साथ मायके मोती कॉलोनी आई थी। 15 जुलाई की सुबह 6:00 बजे मां बबीता भांजे को लेकर अलीगढ़ में रहने वाली अपनी बहन नगीना के घर चली गई। जब लताशा ने अपने बच्चों को तलाशा तो उसका कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी मौसी नगीना, नाना पीतांबर, नानी मुन्नी देवी, मौसी के भतीजे गुलाटी उर्फ राधे मोहन, कैलाश और सनी भी शामिल है। लताशा ने आशंका जताई है कि सभी आरोपी मिलकर उसके भांजे के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























