
हापुड़ में 2.75 करोड़ की लागत से होगा सड़कों व नालियों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के 10 मोहल्लों में 2.75 करोड रुपए की लागत से सड़क व नालियों का निर्माण होगा जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धन राशि से इनका निर्माण होगा।
पालिका की ओर से 39.40 लाख रुपये की लागत से मोहल्ला शिवपुरी में हिमालय फ्रीज की दुकान से कार्तिक गौड़ तक और अंकित शर्मा से हरीश छावड़ा तक सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा।
वहीं, 48.10 लाख रुपये से मोहल्ला जवाहर गंज के मुख्य मार्ग का निर्माण होगा। इसके अलावा 31.86 लाख रुपये की लागत से मोहल्ला तगासराय में त्यागी चौपाल से होते हुए पुराने मंदिर के पास पुष्कर त्यागी की पार्किंग तक, 13.16 लाख रुपये से मोहल्ला गोपीपुरा में डॉ. सुनील के बराबर वाली गली में, 23.77 लाख रुपये से मोहल्ला भगवानपुरी और पन्नापुरी में पूर्व सभासद देवेंद्र शर्मा कीदुकान से छत्ते तक तथा 52.90 लाख रुपये से मोहल्ला राजेंद्र नगर की अमरदीप कॉलोनी में कैलाश मेडिकल स्टोर से संजय अग्रवाल के मकान तक गलियों में नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 14.11 लाख रुपये की लागत से मोहल्ला तगासराय में प्रिंस स्कूल वाली गली में, 20.27 लाख रुपये से मोहल्ला सर्वोदय कॉलोनी में अभिषेक त्यागी के मकान के पास वाली गली में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण कराया जाएगा।
वहीं, 14.93 लाख रुपये से मोहल्ला रघुवीर गंज में सड़क ऊंचीकरण का कार्य कराया जाएगा। साथ ही 16.66 लाख की लागत से मोहल्ला मिर्दयान में चौपाल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























