
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, 14 साल का पुत्र घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गौरी लग्जरी इस्टेट होटल के पास स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका 14 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधम सिंह नगर के काशीपुर थाना क्षेत्र के जशपुर खुर्द निवासी नानक सिंह शनिवार की दोपहर करीब 12:15 बजे अपने 14 वर्षीय पुत्र गुरमंत सिंह के साथ स्कूटी से मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे कि होटल के सामने पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। बालक इस दौरान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















