
बदनौली प्रकरण: भ्रामक तथ्य फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, एएसपी ने कहा “होगी कड़ी कार्रवाई”
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में हुई दो पक्षों में फायरिंग के मामले में हापुड़ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध असलहा बरामद किया जा चुका है। कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में कठोर से कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग भ्रामक तथ्य चला रहे हैं कि यह दो समुदाय का मामला है। एएसपी ने फिर से दोहराया कि यह दो परिवारों से जुड़ा मामला है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मामले का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। किसी को गांव में आने की जरूरत नहीं। यदि किसी को अपनी बात कहनी है तो वह पुलिस के अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रख सकता है। पुलिस अपना कार्य कटिबद्धता के साथ कर रही है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343


















