
14 साल की किशोरी के साथ कार में किया दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा को गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कार में अगवा कर लिया। उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली जिसे वायरल करने की धमकी दी। छात्रा के भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहात क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी बाबूगढ़ स्थित एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। उनकी पुत्री ने मां को बताया कि गांव के रहने वाला राजदेव उसे बहला-फुसला कर अपनी गाड़ी में एकांत में ले गया। 12 जून को उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी गाड़ी लेकर आया और उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। गांव उपेड़ा के पास हाईवे से उतर कर जंगल के रास्ते पर गाड़ी रोक दी। इसके बाद उसने गाड़ी में दुष्कर्म किया और पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। विवाहिता बेहद डरी सहमी है जो आत्महत्या करने की बात कर रही है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























