
हापुड़ के विधायक ने की चाय पर चर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की अगुवाई में रविवार को चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के व्यापारियों के साथ-साथ हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती भी शामिल हुए।
विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार हित में उठाए गए कदमों को गिनाया और कहा कि प्रदेश में गुंडो के विरुद्ध सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। आज गुंडा या तो जेल में है अथवा सूबा छोड़ चुका है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और इस विकास से हापुड भी अछूता नहीं रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार बड़ा है और लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुले हैं। आज गुंडो की हिम्मत नहीं कि वह वसूली कर सके। व्यापार व व्यापारिक हित भाजपा में सुरक्षित है।
इस अवसर पर समाज सेवी नरेंद्र अग्रवाल, चक्रवर्ती गर्ग, सचिन जिंदल, अतुल चोकड़ायत सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























