
पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का लगा आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बैंक कॉलोनी की रहने वाली महिला पर उसके पति ने हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैंक कॉलोनी की रहने वाली पारुल चंदेल ने बताया कि उसकी शादी 9 फरवरी 2019 को मेरठ के फूल बाग कॉलोनी के अक्षय सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से उसका पति अत्यधिक शराब पीने लगा है और नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार 14 जुलाई को उसका पति दिन में ही शराब पीकर घर पहुंचा और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे उसके शरीर पर कई चोट के निशान है। शोर सुनकर पीड़िता के दोनों बच्चे मां को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पत्नी के मुंह पर तकिया रखकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने मायके पहुंचकर शिकायत की। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























