
पिलखुवा: पाइपलाइन लीक होने से बना फव्वारा, सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 में पानी की पाइपलाइन फटने से क्षेत्र में फव्वारा बन गया जो ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को छू रहा है। ऐसे में इलाके में करंट फैलने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं लोगों ने बताया कि लापरवाही के साथ पाइपलाइन बदलने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पानी की पाइपलाइन को बदला जा रहा है। जब से कार्य शुरू हुआ है तब से कहीं ना कहीं पानी की लीकेज हो रही है। अचानक लीकेज होने से एक बड़ा फव्वारा बन गया जिससे सेकंड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























