
मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी व दो डंपर पकड़े
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव सलाई में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर है। मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने गांव में जंगल से एक जेसीबी मशीन और दो डंपर पकड़े हैं। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन माफिया मौके से फरार हो गए। मामले में जांच जारी है।
डीएम के आदेश पर एसडीएम ने अवैध मिट्टी के खनन की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने गांव सलाई में छापा मारा जहां जंगल में अवैध खनन हो रहा था जिसके बाद अवैध खनन माफिया मौके से फरार हो गए। हालांकि टीम ने एक जेसीबी और दो डंपरों को पकड़ लिया जिन्हें जब्त कर कार्रवाई की गई है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























