
मारपीट की वीडियो वायरल, मामले में तीन भाईयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के तांडव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दूध लेने गए युवक दीपक पाल पुत्र जसवीर पाल पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। यह मामला 12 जुलाई का है। हमले में दीपक पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है, जिस पर टांके लगाए गए हैं। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सौरभ, सचिन व राहुल पुत्रगण मनोज प्रधान तथा आयुष पुत्र अगपाल निवासीगण हरद्वारीनगर, मोदीनगर रोड, हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























