
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में वर्षा ऋतु उत्सव का सफल आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में “वर्षा ऋतु उत्सव” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में play से UKG के विद्यार्थियों ने वर्षा ऋतु पर गीत एवं कविता प्रस्तुत की। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने छतरी, कागज़ की नाव, इंद्रधनुष तथा वर्षा से संबंधित सुंदर क्राफ्ट तैयार किए तथा कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने मानसून सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विषय पर किवज प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं कक्षा 6 से 8 तक विधार्थियों ने मानसून मौसम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपयोग पर आधारित MCQ ( Multiple choice questions) वर्कशीट हल की। कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, लचीलापन एवं संतुलन बनाने के लिए विभिन्न योग गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित रहने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “वर्षा ऋतु प्रकृति की सुंदरता हरियाली वह नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह उत्सव केवल मनोरंजन उद्देश्य से नहीं बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सजगता एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति सकारात्मक सोच का विकास करना था।”
सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूर्ण योगदान रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























